03 वर्षीय गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाने पर आरक्षी विनय वर्मा को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 05 हजार रूपये से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी

बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ननिहाल में आया 03 वर्षीय बालक घर के पास खेलते समय दूसरे मोहल्ले में चला गया था। स्थानीय निवासियों द्वारा उक्त बच्चे के सम्बन्ध में आस-पास जानकारी करने पर कोई पता नही चल पाया तो थाना रामनगर पुलिस को सूचना दी गई। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामनगर पर तैनात आरक्षी विनय वर्मा ने सोशल मीडिया एवं लोगों के माध्यम से 01 घण्टे के अन्दर बच्चे के परिजनों का पता लगाया और परिजनों को बुलाकर बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आरक्षी विनय वर्मा द्वारा किये गये उक्त सराहनीय कार्य हेतु 5000 रूपये के इनाम की घोषणा की गयी।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *