मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु श्रम विभाग सुल्तानपुर ने आयोजित किया कार्यक्रम

सुल्तानपुर/ मिशन शक्ति के अंतर्गत श्रम विभाग सुल्तानपुर द्वारा आज महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त सुल्तानपुर नसीर खान द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड व उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकिता उपाध्याय द्वारा सामान परिश्रमिक अधिनियम के बारे में तथा पात्र लोगों को सरकार की योजना का कैसे लाभ मिले इसके बारे में विस्तार से बताया कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त सुल्तानपुर श्रीमती उमा मौर्य द्वारा मातृत्व लाभ योजना पर अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त सुल्तानपुर के दीपक मौर्य, दुर्गेश कुमार, अनुसेवक प्रभात कुमार, समाजसेवी रंजीत सलूजा, राम नवल वर्मा, मुरलीधर, सहयोग फाउंडेशन से विनय तिवारी, सोहेल सिद्धकी, मोहसिन सलीम, व्यापार मंडल से शिव कुमार अग्रहरी, विनय कुमार बरनवाल, देवी प्रसाद सोनी, डिंपल,राजरानी, ज्ञानमती, उर्मिला, राजकुमारी, रेखा, केशकुमारी, आदि उपस्थित रहे