उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में एक्शन, थाना प्रभारी और एसओजी चीफ सस्पेंड, FIR दर्ज
गोंडा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में थाना नवाबगंज प्रभारी तेज प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी अमित यादव को सस्पेंड कर दिया है. पिता की तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में एक्शन, थाना प्रभारी और एसओजी चीफ सस्पेंड

यूपी के गोंडा पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लिया है. इस मामले में थाना नवाबगंज प्रभारी तेज प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी अमित यादव को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही पिता की तहरीर पर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ 147 और 302 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. डॉक्टरों की पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पंचनामा और पोस्टमार्टम की करवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मजिस्ट्रेट इंक्वायरी को शामिल करते हुए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद हंगामा

दरअसल हाल ही में नवाब गंज थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप झोलाछाप डॉक्टर की मौत हो गई थी, इस मामले की छानबीन कर रही पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस बिजली विभाग में संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन देव नारायण यादव को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई. पूछताछ के दौरान युवक की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद ये मामला गरमा गया. मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया. जिसके बाद नाराज लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की.

थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी निलंबित
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया है कि कल देव नारायण यादव को एक हफ्ते पहले हुए एक मर्डर के केस में नवाबगंज पुलिस और एसओजी की पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी उस समय थाने के बाहर उनके पिताजी एवं प्रधान भी मौजूद थे. जैसा कि वहां पर कुछ पुलिस वालों ने बताया उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी और पुलिस द्वारा उनको डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया जिला अस्पताल में उन को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वो खुद जिला अस्तपाल में शव को देख चुके हैं उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं.

पिता की तहरीर पर केस दर्ज

युवक की मौत का सही कारण जानने के लिए एक पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ करवाई गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी एवं एसओजी टीम प्रभारी को निलंबित कर दिया है. पिता की तहरीर पर 147 और 302 का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. जो भी कार्रवाई होगी मजिस्ट्रेट इंक्वायरी के साथ शामिल करके की जाएगी. जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *