कर्मचारी संगठन 28-29 मार्च को करेंगे हड़ताल, पोस्ट ऑफिस व बैंक सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
कर्मचारी संगठन 28-29 मार्च को करेंगे हड़ताल, पोस्ट ऑफिस व बैंक सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हड़ताल का आह्वान सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण तथा बैंक कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में किया गया है। एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के अनुसार भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उसे सूचित किया है कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (एआईबीईए), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया(बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने नोटिस देकर
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंक सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
हड़ताल का आह्वान सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण तथा बैंक कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, होम डेकोर और अन्य सामानों पर पाएं भारी छूट.
एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के अनुसार भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उसे सूचित किया है कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (एआईबीईए), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया(बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने नोटिस देकर देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसले के बारे में जानकारी दी है।
भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन यह आशंका है कि हड़ताल से बैंक में कामकाज कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है।’’
