जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश

सुलतानपुर 03 जून/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ सभागार में माह जून के प्रथम शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 245 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 150,पुलिस विभाग के 41,विकास विभाग के 09, समाज कल्याण विभाग के 02 सहित अन्य विभागों के 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 236 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को दिये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *