पंडित कमलापति त्रिपाठी का पूरा जीवन देश के लिए था समर्पित : अभिषेक सिंह राणा
		
*जयंती पर कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को किया याद, दी श्रद्धांजलि
सुल्तानपुर। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व पंडित कमलापति की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर उन्हें नमन किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में विचार संगोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेसियों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, इसके अलावा भारत के रेलमंत्री रहने के साथ-साथ वह लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उनका पूरा जीवन देश और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी जी का योगदान भारतीय राजनीति में  कम नहीं है और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण संघर्षशील नेता और उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता के रूप में याद किया जाता है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि स्व कमलापति त्रिपाठी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी राजनीति में भाग लिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक सुधार और गरीबी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कदम उठाया। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए किया गया उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र शुक्ला व पीसीसी सदस्य हौशिला प्रसाद भीम ने कहा कि जिस कालखंड में पंडित कमलापति त्रिपाठी देश को अपना योगदान दिया था वह बेहद चुनौतीपूर्ण था, अंग्रेजों से लोहा लेने का यह दौर उन्होंने देखा था बल्कि पंडित नेहरू के साथ मिलकर देश को आजाद करने में अपना हर हर तरह का योगदान दिया था पंडित कमलापति त्रिपाठी से मिले संस्कारों और विचारों की ताकत पर कांग्रेस आज भी खड़ी है। इस मौके पर आर.बी पांडेय, मोहित तिवारी, आवेश अहमद,ममनून आलम शीतला प्रसाद साहू अंबरीष पाठक आदि लोग उपस्थित रहें।