सुल्तानपुर ब्लडबैंक स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा किये जाने वाले रक्तदान के स्वागत में तैयार: डाॅ.आर के मिश्रा
14 जून को मनाया जाएगा विश्व रक्तदाता दिवस, जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक में स्वयंसेवी संस्थाएं करेंगी रक्तदान
*14 जून से 13 जूलाई तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर:प्रभारी ब्लडबैंक*
सुलतानपुर 14 जून को होने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर ब्लडबैंक संपूर्ण तैयारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं का स्वागत करता है। और अपील करता है की विश्व रक्तदाता दिवस पर ज्यादा से ज्यादा समाजिक संस्थाएं रक्तदान “मेगा कैम्प” में शामिल हो। उक्त बातें वरिष्ठ एनेस्थेटिक्स व ब्लडबैंक प्रभारी डाॅ. आर के मिश्रा ने कहाकि 14 जून से प्रारंभ होने वाला विश्व रक्तदाता दिवस आगामी 13 जूलाई तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम से कैम्प लगाकर रक्तदान कराए गा। उन्होने कहाकि आपके रक्तदान से जिन्हें आप जानते भी नही है, ऐसे लोगों का जीवन बचाया जाता है जो बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होने बताया की प्रतिदिन जिला अस्पताल में ऐसे बहुत सारे मरीज आते हैं, जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है परंतु वह रक्त के बदले में रक्तदान करने की स्थिति में नहीं होते, ऐसे में आपके द्वारा किए गए रक्तदान से उन्हें जीवनदान मिलता है। प्रभारी ब्लडबैंक ने बताया की 14 जून सोमवार को प्रातः से ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा रक्तदान किया जाएगा, साथ ही युवाओं से भी अपील है की आपसभी विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक में आए और रक्तदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
