विद्युत आपूर्ति बहाली एवं क्षतिग्रस्त विद्युत परिसंपत्तियों की पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर जारी
आपदा/खराब मौसम के कारण जनपद सुल्तानपुर में विद्युत व्यवस्था को हुई क्षति के उपरांत विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की शीघ्र बहाली एवं क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्स्थापन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
आज की अद्यतन स्थिति के अनुसार—
– जनपद के 46 विद्युत उपकेंद्रों की सभी 33 केवी आपूर्ति पूर्णतः बहाल कर दी गई है।
– कुल 197 प्रभावित 11 केवी फीडरों में से 159 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
– आपदा के दौरान कुल 89 विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से शेष 43 क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों में 24 ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की जा चुकी है।
– विद्युत आपूर्ति बहाली एवं पुनर्स्थापना कार्य में लगभग 460 कार्मिक लगातार कार्यरत हैं।
– कार्य में लगभग 20 मशीनरी/उपकरण लगाए गए हैं तथा आउटसोर्स एजेंसियों को भी कार्य में लगाया गया है, जिससे बहाली कार्य में तेजी लाई जा सके।
– लगभग 1070 क्षतिग्रस्त/गिरे हुए विद्युत पोलों में से लगभग 355 पोलों के erection (पोल खड़ा करने) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौके पर कार्य कर रही हैं। 33 केवी नेटवर्क की पूर्ण बहाली के बाद अब 11 केवी फीडरों, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों एवं पोलों की पुनर्स्थापना पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है।
विभाग द्वारा उपलब्ध समस्त मानव संसाधन, मशीनरी एवं आउटसोर्स एजेंसियों को कार्य में लगाकर विद्युत आपूर्ति को शीघ्रातिशीघ्र सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
— विद्युत विभाग, सुल्तानपुर
जनहित


