गांधी जयंती पर विशेष विधिक जागरूकता अभियान, विद्यालयों में प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
*सुल्तानपुर* गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज, शंकराचार्य इंटर कॉलेज बल्दीराय, जीजीआईसी भदैयाँ, आज पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया, साईं बाबा साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंटरमीडिएट कॉलेज दोमुहाँ सुल्तानपुर व श्रीचंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज सहित कई विद्यालयों में भाषण, जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*श्रीचंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज में याद किये गए गाँधी और शास्त्री जी-*
श्रीचंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गांधी जी के प्रिय भजन का गायन और पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रभात रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमहंत धर्म प्रकाश जी महाराज, गोसाईगंज थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र, एसआई प्रमोद कुमार सहित पुलिसकर्मी, शिक्षक शिवनंदन यादव, सूर्य प्रकाश तिवारी, पवन कुमार, अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, मंजू वर्मा सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य अजय कुमार ओझा ने गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




