जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉक्सों कानून‘‘ से सम्बन्धित जानकारी चाइल्ड लाइन सुलतानपुर में संगोष्ठी का आयोजन
मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-15 पत्र संख्या-957/6-पु0-15/2020 के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉक्सों कानून‘‘ से सम्बन्धित जानकारी चाइल्ड लाइन सुलतानपुर में संगोष्ठी स्थापित कर कैम्पस में उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को पॉक्सों कानून के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं चाइल्ड लाइन अध्यक्ष द्वारा बताते हुये स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के सम्मान में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से जनपद स्तर, ब्लाक स्तर एवं ग्राम स्तर पर आडियो, वीडियो, मूवी डिस्प्ले के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन के निदेशक विजय विद्रोही द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉक्सों कानून‘‘से सम्बन्धित जानकारी देते हुये उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।