विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी 101 दिन की संकल्प यात्रा पर निकलेंगे
निषाद पार्टी के अध्यक्ष पर साधा निशाना कहाकि समुदाय के लोगो को आरक्षण दिलवाए । मुकेश सहनी
मिशन विजय न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आपने बयान मे कहाकि हम अपने निषाद परिवार को खोया हुआ सम्मान दिलाएंगे उनके लिए हर कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलेंगे और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी सुल्तानपुर में जनपद में रात्रि मे आए हैं, परिवार में और खास करके पार्टी के वरिष्ठ जन सबसे मुलाकात करने के लिए। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हम चला रहे हैं और समस्त जनपद में जाएंगे, हर जनपद में जाकर संगठन पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले समय में 25 जुलाई के बाद 101 दिन की यात्रा हम पूरे प्रदेश में निकलेंगे । वो यात्रा होगा संकल्प यात्रा, हर गांव में और हर घर मे जाएंगे
विकासशील इंसान पार्टी हर
टोला में जाएंगे, वहां पर निषाद समाज हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लेकर की 2027 से पहले मोदी आरक्षण लागू करें वरना 2027 में निषाद समाज उनको वोट नहीं करेंगे। संकल्प यात्रा पूरे 101 दिन का होगा। ऐसे यात्रा से पहले हम लोग पार्टी कमेटी को मजबूती से यहां पर संगठन को मजबूत करने के लिए आवाहन कर रहे हैं और सभी कार्यकर्ता और नेताओ से मुलाकात करने के लिए आए हैं और आने वाले समय में उसको लेकर कार्यक्रम चलता रहेगा। 2016 से लगातार मैं उत्तर प्रदेश में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। पिछले 2022 में भी हमने 55 सीटों पर चुनाव लड़ा। हमने जाकर के नारा दिया कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और गठबंधन नहीं तो वोट नहीं है और उसने हर एक तहत हम 55 जगह चुनाव लड़े। उसके बाद आप सब को जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे विधायक को खरीद लिया। हमको सरकार से बाहर कर दिया, जो सरकार हमने बनाया था। हम अपने समाज के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे, सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री संजय निषाद पर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि निषाद समाज को नेतृत्व मिलने के बावजूद आरक्षण का मुद्दा आगे नहीं बढ़ा भले आज हमारे डॉक्टर साहब (संजय निषाद) बड़े भाई वह पहले का समय भूल गए है, नहीं तो एक समय उनका ही कोई पहचान नहीं था। समाज को आरक्षण दिलाना, लेकिन पिछले 5-7 साल से वह मोदी जी के साथ है। आज उनके लिए समाज अपना परिवार नहीं रहा। अभी 6 माह शेष है वह सरकार से मिलकर आरक्षण की मांग करें इसी में हमारे निषाद समाज का हिट है कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे लोगों ने एक स्वर में जय निषाद राज जय विकासशील इंसान पार्टी के नारे लगाते रहे
