सुल्तानपुर – विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले में 276 युवाओं का प्राथमिक चयन
सुल्तानपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) सुल्तानपुर एवं आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर सेमरी सुल्तानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर सेमरी के परिसर में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ माननीय विधायक जयसिंहपुर श्री राजप्रसाद उपाध्याय द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों यथा अडानी सोलर, ब्लिंकिट, इमीग्रेशन सिक्योरिटी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मेले में जनपद से आए हुए कुल *828 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया*, जिनमें कंपनियों द्वारा *276 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन* किया गया।
इस अवसर पर आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर सेमरी के उप-प्रबंधक शैलेंद्र त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीती मिश्रा, प्राचार्य बीओपी पांडेय एवं महाविद्यालय तथा सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

