सुल्तानपुर: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी


सुल्तानपुर, 16 नवंबर:* जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ होता है। इस दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई जा सकती है।
डीएम ने आमजन से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद से पीछे न हटें। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को *’राह वीर’* के रूप में सम्मानित किया जाएगा और *25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि* दी जाएगी।
जागरूकता वाहन के माध्यम से पूरे जिले में हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) अलका शुक्ला, अधिशासी अभियंता PWD रवींद्र सिंह आर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
