सुल्तानपुर स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के छात्र उत्कर्ष सिंह ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में लहराया परचम

जमौली, कूरेभार स्थित स्पेक्ट्रम हाई एकडेमी के 12वीं के छात्र उत्कर्ष सिंह ने NCERT द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में अपना स्थान बना लिया है। ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए भी अपने विद्यालय के सही मार्गदर्शन और शिक्षण से पढ़-लिखकर उत्कर्ष सिंह ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज परीक्षा में अपना परचम लहराकर अपने विद्यालय, शिक्षकों, माता-पिता और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। सुलतानपुर जिले में कूरेभार विकासखंड के दखिनवारा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने अपने विद्यालय स्पेक्ट्रम हाई एकाडमी से प्रेरणा लेकर NTSE के द्वितीय चरण में प्रदेश में सफल छात्रों में अपना स्थान बनाया है। 14 फरवरी 2021 को आयोजित हुई NTSE के द्वितीय चरण का परिणाम अभी जारी हुआ है, जिसमें स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के 12वीं के छात्र उत्कर्ष सिंह में अपना स्थान बनाकर कर क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन कर दिया है। जिसपर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने होनहार छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के प्रबंधक अनूप कुमार मिश्रा, ज्योति शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने अपने विद्यालय के छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन आनंद सावरण ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए, उसकी उच्च शिक्षा में भी सहयोग का आश्वासन दिया। स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन्स जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम योगदान देते हुए 12वीं तक के सीबीएसई विद्यालय के साथ ही बी.फार्म एवं डी.फार्म. कोर्स का संचालन फार्मेसी कॉलेज में और इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई कॉलेज का संचालन भी कर रहा है।
गौरतलब है कि इस परीक्षा में पूरे देश से लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें केवल 2000 छात्रों का ही चयन अंतिम परीक्षा में हो सका है। जिसमें स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के 12वीं के छात्र उत्कर्ष सिंह भी हैं।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *