चंदौली। सदर कोतवाली के जसुरी मौजा में करीब 40 बीघे जमीन जिलाधिकारी तथा विकास भवन के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। लेकिन गांव के ही कुछ अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश में लगे रहते हैं। अतिक्रमकारियों ने उक्त जमीन के एक हिस्से में अरहर, चरी और धान की नर्सरी डालकर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन में सदर एसडीएम विजय नारायन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से फसल को नष्ट करा दिया। वहीं गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ कानूनगो रविप्रकाश की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिशन विजय
Mission Vijay
Hindi News Paper
Sultanpur, U.P.
