उ0प्र0 विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 हेतु एक नामांकन पत्र किया गया क्रय

सुलतानपुर 06 फरवरी/रिटर्निंग ऑफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के नामांकन कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय में उ0प्र0 विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 हेतु एक नामांकन पत्र सत्यम सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह द्वारा क्रय किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में एक विधान परिषद सीट के लिये 04 फरवरी, 2022 से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी। 03 फरवरी, 2022 को विधान परिषद निर्वाचन-2022 की वोटर लिस्ट व मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की गयी। नामांकन पत्र 11 फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताय कि 14 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की जायेगी और 16 फरवरी को नाम वापस लिये जा सकेंगे। 03 मार्च, 2022 को वोट पडेगा, 12 मार्च को मतों की गणना की जायेगी।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *