अद्वैत फॉउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
सुलतानपुर जिले में सेवा कार्यों के लिए समर्पित सामाजिक संस्था अद्वैत फॉउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया। ट्रस्ट के चेयरमैन आनंद सावरण ने ग्राम भांई जनपद सुलतानपुर मे संचालित मानसिक मंदित आश्रयगृह जाकर झंडारोहण किया और दिव्यांग बच्चों तथा उनके परिजनों को पठन सामग्री, मिठाइयां और फल वितरित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मानसिक मंदित आश्रयगृह की संचालिका रिशा वर्मा के दिव्यांग बच्चों के प्रति अहर्निश सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिये हर कदम पर साथ है। हालही में अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को दिव्यांगजनों हेतु प्रदान की गई सेवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट सदैव ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा में स्थानीय प्रशासन तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रहा है। ट्रस्ट द्वारा संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिक्षण संस्थानों में सीबीएसई का इंटर कॉलेज, आई.टी.आई एवं फॉर्मेसी कॉलेज अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर आश्रयगृह के सभी कर्मचारी, स्पेक्ट्रम ग्रुप के एच.आर. मैनेजर अनूप कुमार मिश्रा और अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।