राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी आजादी की बधाई, जानिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने क्या कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है.

‘भारत ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाया’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अधिकांश लोकतान्त्रिक देशों में वोट देने का अधिकार प्राप्त करने के लिए महिलाओं को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन हमारे गणतंत्र की शुरुआत से ही भारत ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाया आजादी का अमृत महोत्सव मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू हुआ. उस युगांतकारी आंदोलन ने हमारे संघर्ष को विश्व-पटल पर स्थापित किया. उसे सम्मान देकर हमारे इस महोत्सव की शुरुआत की गई. यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है.

‘भारत ने जीवन मूल्यों को दी जा रही है प्रमुखता’
उन्होंने कहा कि भारत में आज संवेदनशीलता और करुणा के जीवन-मूल्यों को प्रमुखता दी जा रही है. इन जीवन-मूल्यों का मुख्य उद्देश्य हमारे वंचित, जरूरतमंद तथा समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु कार्य करना है.
राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन रहा. इस बारे में राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर पहले ही जानकारी दी थी.
क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होगा संबोधन
राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया गया. इसे पहले हिंदी में प्रसारित किया गया. आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में ये संबोधन प्रसारित किया जाएगा.
25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू ने ली थी राष्ट्रपति पद की शपथ
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं. वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है.

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *