सुलतानपुर 23 सितम्बर/जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने अवगत कराया है कि शासनादेश सं0-46/2020-1492/58-2020-33/2014, दिनांक 22 सितम्बर, 2020 के द्वारा कृषकों को नकद मूल्य पर विक्रय हेतु आलू बीज की दर निर्धारित की गयी है सफेद एवं लाल आलू बीज प्रजातियों की विक्रय दरें एक समान है, जो क्रमशः आधारित प्रथम 3150 रू0 प्रति कुन्तल, आधारित द्वितीय 2675 रू0 प्रति कुन्तल, ओवर साइज (आध0 प्रथम) 2455 रू0 प्रति कु0, ओवर साइज (आधा0 द्वितीय) 2395 रू0 प्रति कु0, सीड साइज ट्रुथफुल 2280 रू0 प्रति कुन्तल निर्धारित है।
मिशन विजय
Mission Vijay
Hindi News Paper
Sultanpur, U.P.