अंबेडकरनगर/जगदीशपुर कपिलेश्वर में सरोवर के सौंदर्यीकरण के अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पूजन अर्चन के साथ किया शुरू

अंबेडकरनगर/जगदीशपुर कपिलेश्वर में सरोवर के सौंदर्यीकरण के अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पूजन अर्चन के साथ किया शुरू

जनपद अंबेडकर नगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित जगदीशपुर कपिलेश्वर की दशकों से लंबित त्रिस्तरीय महायोजना को वजूद नहीं प्राप्त हो सका। इसके तहत जगदीशपुर कपिलेश्वर के सरोवर को पक्षी तथा मत्स्य पालन केंद्र के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना शामिल है। महायोजना के क्रियांवयन की दशा में यह सरकार और स्थानीय लोगों के लिए लाभ का सौदा साबित हो सकती है। पूर्व मंत्री स्व. रवींद्र नाथ तिवारी ने दशकों पूर्व झील के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की पहल दूरदर्शी सोच के तहत 90 के दशक में की थी। राजनीतिक दल के नेता इसके कायाकल्प के वादे भी खूब करते हैं। कुछ तो प्रयास भी करते हैं और पूरी कार्ययोजना का ढिढारो पीटकर शासन को भेजते भी हैं। इसके बाद भी इस सरोवर को वह स्वरूप नहीं दिया जा सका जिसकी उम्मीद लोग संजोए बैठे थे। मेहमान पक्षियों का कलरव भी यहां लोगों को बरबस ही आकर्षित करता है।यहां स्थित विभिन्न गांव के सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार व सिचाई का साधन बनी हुई है। लोग मछली, भसीड़, तीनी का चावल आदि का रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। यह धंधा वर्ष भर चलता है। जनपद में सरोवरों के विशेष सौंदर्यीकरण को लेकर जिला अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जगदीशपुर कपिलेश्वर में पूजन अर्चन कर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया यहां आकर्षक लाइटिंग, बैठने के स्थान के साथ ही अन्य खास प्रबंध किए जाएंगे।जलाशय प्राकृतिक धरोहर होते हैं। जल पर ही जीवन निर्भर है। इनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है। जिलाधिकारी द्वारा सरोवरों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में जगदीशपुर कपिलेश्वर मे अमृत सरोवर त्रिस्तरीय महायोजना को आकार मिलने पर न सिर्फ क्षेत्र बल्कि जिले व प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरोवर के सौंदर्यीकरण के इस अभियान में अंबेडकरनगर जिला कलेक्टर अविनाश सिंह और मुख्य विकासअधिकारी अनुराज जैन, डी डी ओ वीरेंद्र सिंह के साथ कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों ने भी स्वेच्छा से श्रमदान कर सरोवर और इसके आसपास की सफाई में भाग लिया। डी. डी. ओ. वीरेंद्र सिंह ने कहा अभियान का उद्देश्य पक्षी विहार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना तथा जल निकायों को प्रदूषण से बचाने और जलीय जीवन और पर्यटकों के लिए समान रूप से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता हेतु जागरूक करना है। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।इस सफाई अभियान का हिस्सा बनने के लिए जनपद के लोग बड़ी संख्या में आगे आए क्योंकि यह दूसरों को स्वच्छ और स्वच्छ समाज बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।यह अत्यावश्यक है कि हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन जल निकायों के संरक्षण और रखरखाव को प्राथमिकता दें।प्रशासन और जिला कलेक्टर के सहयोग से इस पहल को नए जोश के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

सुलतानपुर 23 अगस्त/वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुलतानपुर व वाराणसी कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय तक पहुंच बनाने हेतु जन सुरक्षा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार श्री एम. नागराजू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद, महाप्रबंधक विमल कुमार नेगी, अंचल प्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं बैंक ऑफ बड़ौदा समूह के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद रहे।  
          मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का पुष्पगुच्छ व ओ.डी.ओ.पी. उत्पाद मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। पल्लवी नाट्य संस्थान के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
         तत्पश्चात कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय समावेशन योजनाओं पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई, पीएमजेडीवाई, खाता खोलने, नामांकन के महत्व, पुनः-केवाईसी और डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं तक निर्बाध पहुंच और धोखाधड़ी की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनधन खातों के अन्तर्गत बहुत बड़ी संख्या में अभी तक लोगों द्वारा ईकेवाईसी व नॉमिनी आदि का अंकन नहीं किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से वित्तीय समावेशन का  जनजागरूकता  अभियान चलाकर आम जनमानस तक बैंकिंग सेवाओं की पहंुच बढ़ाना है तथा लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
        वित्त सचिव महोदय ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अब तक देश की 60 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया गया है, अब तक 21 लाख  लोगों का प्रधानमंत्री जनधन खाता खुल चुका है, 23 लाख लोग पीएम जीवन सुरक्षा योजना, 40 लाख लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं 8.5 लाख लोग अटल पेंशन योजना का लाभ ले रहे है।
        मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से लोगों तक उपलब्ध कराया जाता है। यहां उपस्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी समस्त सुविधाएं निचले स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
        वित्तीय समावेशन कार्यशाला में बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं व् बी.सी. सखियों ने भागीदारी की, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पात्र लाभार्थियों- सीमा देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किरन देवी, मुफीद अहमद, दीपक कुमार, अजीत कुमार मिश्रा को पीएमजेजेबीवाई योजनान्तर्गत 2-2 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह- प्रधान महिला जय बजरंगबली, शिव शक्ति, मॉ काली प्रेरणा को 6-6 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *