केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड को लेकर बिग ( CBSE Class 10th Admit Card ) अपडेट है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) एक से दो दिन के भीतर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्रों ने बताया कि प्रवेश पत्र तैयार कर लिया गया है, किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक निर्धारित होंगी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक निर्धारित होगी। परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 तक होगी।
CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024
cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपने स्कूल का विकल्प चुनें।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
CBSE Board Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर ये जानकारी
छात्र का नाम
छात्र का रोल नंबर
स्कूल का नाम
स्कूल का कोड
परीक्षा केंद्र के स्कूल का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा केंद्र के स्कूल का कोड
CBSE Class 10th Admit Card 2024: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे छात्रों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ छात्र का स्कूल आईडी अनिवार्य है। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

सुलतानपुर 23 अगस्त/वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुलतानपुर व वाराणसी कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय तक पहुंच बनाने हेतु जन सुरक्षा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार श्री एम. नागराजू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद, महाप्रबंधक विमल कुमार नेगी, अंचल प्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं बैंक ऑफ बड़ौदा समूह के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद रहे।  
          मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का पुष्पगुच्छ व ओ.डी.ओ.पी. उत्पाद मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। पल्लवी नाट्य संस्थान के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
         तत्पश्चात कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय समावेशन योजनाओं पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई, पीएमजेडीवाई, खाता खोलने, नामांकन के महत्व, पुनः-केवाईसी और डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं तक निर्बाध पहुंच और धोखाधड़ी की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनधन खातों के अन्तर्गत बहुत बड़ी संख्या में अभी तक लोगों द्वारा ईकेवाईसी व नॉमिनी आदि का अंकन नहीं किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से वित्तीय समावेशन का  जनजागरूकता  अभियान चलाकर आम जनमानस तक बैंकिंग सेवाओं की पहंुच बढ़ाना है तथा लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
        वित्त सचिव महोदय ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अब तक देश की 60 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया गया है, अब तक 21 लाख  लोगों का प्रधानमंत्री जनधन खाता खुल चुका है, 23 लाख लोग पीएम जीवन सुरक्षा योजना, 40 लाख लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं 8.5 लाख लोग अटल पेंशन योजना का लाभ ले रहे है।
        मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से लोगों तक उपलब्ध कराया जाता है। यहां उपस्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी समस्त सुविधाएं निचले स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
        वित्तीय समावेशन कार्यशाला में बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं व् बी.सी. सखियों ने भागीदारी की, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पात्र लाभार्थियों- सीमा देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किरन देवी, मुफीद अहमद, दीपक कुमार, अजीत कुमार मिश्रा को पीएमजेजेबीवाई योजनान्तर्गत 2-2 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह- प्रधान महिला जय बजरंगबली, शिव शक्ति, मॉ काली प्रेरणा को 6-6 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *