जाने कब से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग? रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण हैं ये डाक्यूमेंट्स

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. चिकित्सा परामर्श समिति जल्द ही काउंसलिंग की डेट जारी कर सकता है. नीट यूजी में सभी सफल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. MCC NEET काउंसलिंग 2023 में सरकारी कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए 15 प्रतिशत और NEET पर आधारित डीम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AIIMS, JIPMER, ESIC/AFMS और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों के लिए 100 प्रतिशत होगा. कितने राउंड में होगी नीट यूजी काउंसलिंग? नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी. राउंड 1, राउंड 2, मॉप अप और स्ट्रे वैकेंसी. खाली सीटों की संख्या के आधार पर काउंसलिंग राउंड की संख्या बढ़ भी सकती है. सीटें NEET UG 2023 रैंक, कैंडिडेट्स की ओर से चुने गए विकल्प, सीट की उपलब्धता और श्रेणी में आने पर आरक्षण के आधार पर आवंटित की जाएंगी. किसकी कितनी सीटें? नीट यूजी काउंसलिंग के जरिए 99,013 एमबीबीएस, 52,720 आयुष, 27,868 बीडीएस, 1,899 एम्स, 525 बीवीएससी, एएच सीटों और 249 जिपमर सीटों पर कैंडिडेट्स एडमिशन ले सकते हैं. नीट यूजी काउंसलिंग 2023 कैसे करें रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. होम पेज पर ऑनलाइन पंजीकरण टैब पर क्लिक करें. नीट रोल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करें. नाम, पंजीकरण संख्या और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें. निश्चित शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें. नीट काउंसलिंग 2023 महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स नीट एडमिट कार्ड नीट परिणाम 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र छह से आठ पासपोर्ट साइज की फोटो जाति प्रमाण पत्र इस साल कुल 20.87 लाख आवेदकों में से लगभग 20.38 लाख उम्मीदवार NEET के लिए उपस्थित हुए हैं. NEET UG के लिए उपस्थित होने वालों में से 11,45,976 ने इसे क्वालिफाई किया है.                                                                                                                                               

मिशन विजय

Mission Vijay Hindi News Paper Sultanpur, U.P.

सुलतानपुर 23 अगस्त/वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुलतानपुर व वाराणसी कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय तक पहुंच बनाने हेतु जन सुरक्षा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार श्री एम. नागराजू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद, महाप्रबंधक विमल कुमार नेगी, अंचल प्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं बैंक ऑफ बड़ौदा समूह के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद रहे।  
          मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य अतिथि सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का पुष्पगुच्छ व ओ.डी.ओ.पी. उत्पाद मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। पल्लवी नाट्य संस्थान के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
         तत्पश्चात कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय समावेशन योजनाओं पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई, पीएमजेडीवाई, खाता खोलने, नामांकन के महत्व, पुनः-केवाईसी और डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं तक निर्बाध पहुंच और धोखाधड़ी की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनधन खातों के अन्तर्गत बहुत बड़ी संख्या में अभी तक लोगों द्वारा ईकेवाईसी व नॉमिनी आदि का अंकन नहीं किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से वित्तीय समावेशन का  जनजागरूकता  अभियान चलाकर आम जनमानस तक बैंकिंग सेवाओं की पहंुच बढ़ाना है तथा लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
        वित्त सचिव महोदय ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अब तक देश की 60 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया गया है, अब तक 21 लाख  लोगों का प्रधानमंत्री जनधन खाता खुल चुका है, 23 लाख लोग पीएम जीवन सुरक्षा योजना, 40 लाख लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं 8.5 लाख लोग अटल पेंशन योजना का लाभ ले रहे है।
        मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से लोगों तक उपलब्ध कराया जाता है। यहां उपस्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी समस्त सुविधाएं निचले स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
        वित्तीय समावेशन कार्यशाला में बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं व् बी.सी. सखियों ने भागीदारी की, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पात्र लाभार्थियों- सीमा देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किरन देवी, मुफीद अहमद, दीपक कुमार, अजीत कुमार मिश्रा को पीएमजेजेबीवाई योजनान्तर्गत 2-2 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह- प्रधान महिला जय बजरंगबली, शिव शक्ति, मॉ काली प्रेरणा को 6-6 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *